देहरादून : गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की दुखद मौत

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून से सटे हिमाचल बॉर्डर पर एक भीषण हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे में कार में सवार 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें से दो हिमाचल के रहने वाले थे, तो दो देहरादून विकासनगर के रहने वाले थे। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह विकासनगर से एक कार मीनस की ओर जा रही थी।इस बीच क्वानू-मीनस मार्ग पर हिमाचल-उत्‍तराखंड बॉर्डर के पार कार अनियंत्रित हो गई और खाई में समा गई। खाई से कार सीधे टोंस नदी में गिर गई। कार में 4 लोग सवार थे। ये सभी लोग देहरादून के विकासनगर से हिमाचल के चौपाल जा रहे थे। हादसे की सूचना से एसडीएम चकराता युक्ता मिश्रा के निर्देशन में पुलिस और एसटीएफ घटनास्थल को रवाना हो गई। उधर आसपास के ग्रामीण भी राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कार सवार 4 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!