देहरादून : निजी अस्पताल नहीं ले सकेंगे पार्किंग शुल्क, काउंसिल ने जारी किया निर्देश

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। पार्किंग शुल्क वसूल कर कमाई कर रहे निजी अस्पताल अब पार्किंग शुल्क नहीं ले पायेंगे। सरकारी अस्पतालों के साथ निजी अस्पताल भी मरीजों या तीमारदारों से पार्किंग शुल्क नहीं ले सकते हैं। इसे लेकर उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। अक्सर देखने में आता है कि अस्पतालों के बाहर अक्सर भीड़ रहती है जिससे यातायात व्यवस्था की समस्या लगातार बनी रहती है।

उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार व एथिक्स एंड डेवलपमेंट कमेटी के सदस्य सेक्रेटरी दीपक चौधरी ने बताया कि मैक्स अस्पताल और सीएमआई अस्पताल में पार्किंग का शुल्क लिया जा रहा था। आरटीआई क्लब के अध्यक्ष अमर सिंह धुंता ने पार्किंग में वसूले जा रहे शुल्क को लेकर उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल में शिकायत दर्ज कराई थी।

इसके बाद उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल की एथिक्स एंड डेवलपमेंट कमेटी को जांच सौंपी गई। उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल की ओर से पार्किंग व्यवस्था निशुल्क करने के लिए सभी सीएमओ को निर्देश जारी किए गए हैं। उधर, सीएमओ डॉ. संजय जैन ने बताया कि अभी कोई निर्देश नहीं मिले हैं। निर्देश मिलने पर पालन करवाया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!