देहरादून : पुलिस ने स्पा सैंटरों पर चलाया चैकिंग अभियान, अनियमितता मिलने पर पांच के खिलाफ हुई कार्यवाही

MS Malik
By
1 Min Read


देहरादून। राजधानी देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में चल रहे स्पा और मसाज पार्लरों पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। अनियमित्ता मिलने पर पांच संचालकों के चालान काटे गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा देहरादून में संचालित स्पा सेंटर व मसाज पार्लर के विरुद्ध आ रही शिकायतों के संबंध में सघन चेकिंग व प्रभावी कार्रवाई किए जाने के सख्त निर्देश दिए गए है, पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी डालनवाला के निकट पर्यवेक्षण में आज शनिवार को थाना राजपुर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्पा सैंटरो में आकस्मिक चेकिंग की गई तो चेकिंग के दौरान कुछ स्पा संचालक द्वारा अनियमितताएं बरता जाना पाया गया , संचालक द्वारा किसी ग्राहक की आईडी व पूर्ण विवरण अंकित नहीं किया गया व नाही स्टाफ का पुलिस सत्यापन कराया गया है, पुलिस टीम द्वारा विस्तृत जांच हेतु समस्त स्टाफ व संचालक से विस्तृत पूछताछ की गई व स्पा संचालकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 5 चालान कर ₹50,000 का जुर्माना किया गया ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!