देहरादून सचिवालय में 75 हजार रुपए रिश्वत ले रहे थपलियाल जी को विजिलेंस की टीम ने किया गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

उत्तराखंड सचिवालय में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सिंचाई विभाग में तैनात समीक्षा अधिकारी को विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

देहरादून। राज्य सरकार की सबसे बड़ी संस्था सचिवालय में तैनात समीक्षा अफसर को विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सचिवालय में कामकाज पर रिश्वत लेने वर्तमान भ्रष्टाचार की तमाम चर्चाएं पहले से चलती रही है। लेकिन आचार संहिता अवधि में हुई गिरफ्तारी कई बड़े सवाल भी खड़े कर रही है। सिंचाई विभाग में तैनात समीक्षा अधिकारी कमलेश थपलियाल को ₹75000 रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को विजलेंस टीम ने कमलेश थपलियाल जो कि बतौर समीक्षा अधिकारी सिंचाई विभाग में तैनात है जिसे आज विजिलेंस की टीम ने ₹75000 रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि 2008 में विजिलेंस रिटायर्ड एक अभियंता से लंबित देवा भक्तों के एवज में ₹100000 रिश्वत मांगी जा रही थी जिस पर बातचीत करते हुए ₹75000 में सौदा तय हुआ और शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने देर शाम कमलेश थपलियाल को ₹75000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के बाद से सचिवालय व सचिवालय के तमाम विभागों में भी हड़कंप मच गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!