नागालैंड में तैनात अनारवाला निवासी हवलदार प्रदीप थापा शहीद, गोदावरी ने जताया शोक

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड के लिए नया साल बहुत दुःखद खबर लेकर आया है। जोहडी़ अनारवाला निवासी फौजी परिवार में नए साल के जश्न की तैयारी चल रही थी। इस बीच शुक्रवार शाम सरहद से वीर जवान की शहादत की खबर आ गई। नागालैंड में अपना फर्ज निभाते हुए गोरखा राइफल में तैनात हवलदार प्रदीप थापा शहीद हो गए हैं।

शहीद प्रदीप थापा का परिवार देहरादून के अनारवाला में रहता है। शहादत की खबर के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

जवान की शहादत पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश महासचिव गोदावरी थापली ने शहीद थापा को ट्वीट कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि गोरखा राइफल के हवलदार प्रदीप थापा जी की शहादत को मेरा सलाम। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शहीद के परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!