पंजाब में कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, एक्टर सोनू सूद की बहन को मोगा से टिकट

MS Malik
By
1 Min Read

नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आज कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से जारी की गयी सूची के मुताबिक मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। जबकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर ईस्ट से अपनी किस्मत आजमाएंगे। वहीं एक्टर सोनू सूद की बहन मालविका सूद भी कांग्रेस के सिंबल पर मोगा से चुनाव लडेंगी। गौरतलब है कि फिल्म एक्टर सोनू सूद की बहन मालविका सूद हाल ही में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई है।

बताते चलें की कांग्रेस पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की जो सूची जारी की है। उनमें 86 सीटों से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई हैं। इनमें सीएम चन्नी और सिद्धू के अलावा प्रताप सिंह बाजवा को कादियान सीट से, सुखजिंदर सिंह रंधावा को डेरा बाबा नानक से और हरिंदर पाल सिंह मान को सनोर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।वहीँ सुल्तानपुर से नरेश पुरी, पठानकोट से अमित विज, गुरुदासपुर से बारिंदरजीत सिंह पाहरा, दीना नगर से अरुणा चौधरी, श्रीहरगोविंदपुर से मंदीप सिंह रांगर, फतेहगढ़ चुड़ियान से तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!