प्रदेश में एक और दुखद हादसा: कार खाई में गिरने से 3 शिक्षकों की मौत दो गंभीर घायल

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून प्रदेश के पौड़ी गढ़वाल में शिक्षकों की कार खाई में गिरने से 3 शिक्षकों की मौत हो गई जबकि 2 शिक्षक गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा कोटद्वार के नजीबाबाद बुआखाल मार्ग पर हुआ।

नजीबाबाद बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुगड्डा और गुमखाल के बीच किरण खाल के पास शिक्षकों से भरी एक कार गड्ढे में गिर गई। हादसे में 3 शिक्षकों की मौत की खबर है जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुट गई थी।

जानकारी के अनुसार कार में कुल 5 लोग सवार थे सूचना के बाद दुगड्डा और गुमखाल से पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और कार सवार व्यक्तियों को कोटद्वार के बेस चिकित्सालय में भेजा गया। कार में सवार 3 शिक्षकों की मौत की सूचना है।

इन शिक्षकों की हुई मौत
श्रीमती पूनम रावत पत्नी प्रदुमन रावत निवासी मानपुर कोटद्वार 48 वर्ष,
श्रीमती वंदना भंडारी पत्नी नरेंद्र सिंह भंडारी निवासी मानपुर कोटद्वार आयु 42 वर्ष,
दीपक शाह पुत्र उत्तम सिंह निवासी शिवपुर उम्र 38 वर्ष हैं, जबकि 58 वर्ष जयवीर सिंह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी रतनपुर सुखरो एवं 38 वर्षीय अरुण कुमार पुत्र बाबूलाल निवासी सतेंद्र नगर कोटद्वार गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!