फराह बनी माही, प्रेमी नमन से ऋषिकेश मंदिर में रचाई शादी

MS Malik
By
1 Min Read

              
मेरठ। यूपी में लव जिहाद के मामलों से जुड़ा कानून अमल में आ चुका है। इस बीच  मेरठ में दो अलग-अलग धर्मों के युवक और युवती की शादी पर हंगामा मचा हुआ है। यहां एक मुस्लिम लड़की ने अपने प्रेमी से मंदिर में शादी कर ली है। लड़की के परिजनों ने प्रेमी पर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया था। फराह नाम की लड़की ने अपने प्रेमी नमन मदान से ऋषिकेश के एक मंदिर में शादी रचाई है। यही नहीं उसने अपना नाम भी फराह से माही रख लिया है। मेरठ पुलिस लोकेशन ट्रेस करके दोनों को ऋषिकेश से मेरठ ले गई है।


फराह के परिवार ने नमन मदान पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने बताया कि फराह और नमन मदान ने शादी कर ली है। मेरठ के थाना नौचंदी के जैदी फार्म की युवती के भाई ने शास्त्री नगर के नमन मदान पर 13 दिसंबर को उसकी बहन फराह को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!