भाजपा को आज फिर लगा झटका: कैबिनेट मंत्री चौहान समेत तीन विधायकों ने छोड़ी पार्टी

MS Malik
By
3 Min Read

लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में नेताओं का दलबदल बडे पैमाने पर चल रहा है। सबसे अधिक भगदड़ भाजपा में देखी जा रही है। भाजपा विधायकों और मंत्रियों के बीच पार्टी छोड़ने की होड़ सी लगी हुई है। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य एवं आधा दर्जन विधायकों के बाद बुधवार को भी इस्तीफों का दौर जारी रहा। कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है। जिनके समाजवादी पार्टी में शामिल होने की प्रबल संभावना है इसके साथ ही मुजफ्फरनगर जिले की मीरापुर सीट से भाजपा विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने भी भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। भडा़ना ने जयंत चौधरी की से मिलकर राष्ट्रीय लोक दल पार्टी ज्वाइन कर ली है। लहीं, भदोही से भाजपा विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी ने भी आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

भाजपा को मिला कांग्रेस विधायक सैनी का साथ
भाजपा के लिए खुशी की खबर सहारनपुर जिले से आई है जहां से कांग्रेस विधायक नरेश सैनी ने भारतीय जनता पार्टी मे शामिल होकर भाजपा को कुछ राहत प्रदान की है। प्रदेश की नंबर 1 विधानसभा सीट बेहट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक नरेश सैनी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये हैं। सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद के कांग्रेस छोड़ने के ऐलान के समय भी सैनी मीटिंग में मौजूद नहीं थे। जिसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं और आज उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का ऐलान कर दिया है।

आपको बता दें कि नरेश सैनी सहारनपुर के कद्दावर राजनीतिक परिवार को छोडने वाले कोई पहले नेता नहीं है। इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे वह भी काजी परिवार के करीबी माने जाते थे। वर्तमान समय में वह भाजपा के कैराना लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। दूसरे नेता मुकेश चौधरी भी काजी परिवार की पाठशाला से निकलकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत कर रहे हैं। इसके अलावा दिवंगत पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश राणा सहित कईं अन्य भाजपा नेता भी काजी परिवार की ही राजनीतिक पाठशाला के विद्यार्थी रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!