भाजपा से निष्कासित गालीबाज नेता श्रीकान्त त्यागी गिरफ्तार, तीन अन्य साथी भी पुलिस के शिकंजे में

MS Malik
By
2 Min Read

नोएडा। सोसायटी में रहने वाली महिला के साथ अभद्रता एवं गाली गलौज करते हुए सोशल मीडिया समेत अखबारी एवं इलेक्ट्रॉनिक चैनल की सुर्खियां बने श्रीकांत त्यागी उर्फ लंगड़ा त्यागी को आखिर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर ही लिया गया है। गालीबाज बीजेपी नेता की गिरफ्तारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख महानगर मेरठ से की गई है। उसके तीन अन्य साथियों को भी पुलिस द्वारा दबोचा गया है। मंगलवार को नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में रहने वाली महिला के साथ अभद्रता करने के मामले में फरार चल रहे 25,000 इनामी भगौड़े श्रीकांत त्यागी उर्फ लंगड़ा त्यागी को पुलिस द्वारा मेरठ में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया है। नोएडा पुलिस ने लोकेशन और मुखबिर की सूचना के आधार पर मेरठ पहुंचकर वांटेड चल रहे लंगड़ा त्यागी को गिरफ्तार कर लिया। गालीबाज भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी के साथ तीन अन्य लोग भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस के फंसने से पहले भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ने खाकी की पकड़ में आने से बचने के लिए हर तरह के हथकंडे इस्तेमाल किए थे। बीते दिन सूरजपुर कोर्ट में उसके द्वारा सरेंडर की अर्जी दी गई थी। लेकिन अदालत ने उसकी सरेंडर अर्जी पर 10 अगस्त की तारीख दे दी थी। जिसके चलते श्रीकांत त्यागी को सरेंडर करने में सफलता हाथ लगी थी। अदालत की ओर से तत्काल सरेंडर की अर्जी मंजूर नहीं किए जाने के बाद से इस बात का अंदेशा हो गया था कि श्रीकांत त्यागी का अब पुलिस की पकड़ में आए बगैर बचना असंभव है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!