ममता बनर्जी ने 58,832 वोटों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी को हरा जीता भवानीपुर

MS Malik
By
1 Min Read

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधान सभा चुनाव 2011 में मिली जीत का अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विधान सभा उपचुनाव में भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को भारी जीत हासिल हुई है। ममता बनर्जी ने भाजपा उम्मीदवार को 58,832 से हराया है. 21वें राउंड की गिनती खत्म होने तक ममता बनर्जी को 84,709 वोट और बीजेपी प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल को 26,320 वोट मिले. उधर भाजपा प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल का कहना है कि उन्होंने हार को स्वीकार कर लिया है।

कोलकाता में सीएम ममता बनर्जी के घर सैंकड़ों की संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। यहां खेला होबे की धुन पर कार्यकर्ता थिरक रहे हैं. बताया गया कि ममता कुछ देर बाद प्रेस वार्ता करेंगी. उन्होंने जीत के लिए भवानीपुर के लोगो का धन्यवाद किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!