मसूरी झील से नाबालिग किशोरी का शव बरामद होने से मचा हड़कंप

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड को किसी की नजर लग गई ऐसा प्रतीत होता है। पिछले 24 घंटे में घाटी तीन बड़ी घटनाएं तो साफ साफ इसी ओर इशारा कर रही है। जिस देवभूमि उत्तराखण्ड में लोग अध्यात्म की तलाश में आते थे अब उसी देवभूमि की वादियां अब अपराध का गढ़ बन रही है। राज्य में लूट ,हत्या, बलात्कार, चोरी जैसी घटनाएं आम होती जा रही है। पिछले 24 घंटे के भीतर ही ऐसी तीन बड़ी वारदाते सामने आई है। आज सुबह नैनीताल में एक युवक ने खुद को गोली मार ली। गुरुवार शाम को दून में दिन दहाड़े एक छात्रा को गोली मार दी गई तो वहीं अब मसूरी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मसूरी झील में आज एक नाबालिग किशोरी का शव मिला है। शव को झील से निकालकर कब्जे में लिया गया और शव की शिनाख्त श्रीनगर गढ़वाल के श्रीकोट की रहने वाली सोनाली के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से साक्ष्य जुटा रही है।

जानकारी के अनुसार सुबह लगभग आठ बजे के बीच में सोनाली नाम की किशोरी मसूरी झील के मुख्य गेट पर पहुंची थी। उसने वहां मौजूद सफाई कर्मचारी से झील जाने के लिये मुख्य गेट को खोलने की बात पूछी। जिस पर सफाई कर्मचारी ने उसे बताया कि गेट 10 बजे खुलेगा। जिसके बाद सोनाली मुख्य गेट से छलांग लगाकर झील की ओर चली गई। झील के पास लगे सीसीटीवी कैमरों से पता चला है कि नाबालिग किशोरी झील की ओर गई। सीसीटीवी में किशोरी के हाथ में मोबाइल देखा जा रहा है। काफी खोजबीन के बाद मोबाइल झील से बरामद हुआ है। कड़ी मश्क्कत के बाद पुलिस ने किशोरी के शव को झील से बाहर निकाल लिया है। किशोरी के मोबाइल से ही किशोरी की पहचान सोनाली निवासी श्रीनगर गढ़वाल श्रीकोट के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि मसूरी झील से किशोरी का शव मिलने के बाद से ही क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखा दिया है, साथ ही उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। किशोरी की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल घटना के खुलासे के प्रयास किये जा रहे है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!