राष्ट्रप्रेम के संकल्प को मजबूत करेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान: उमेश शर्मा ‘काऊ’

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मंगलवार को रायपुर विधानसभा क्षेत्र में आईटी पार्क, सहस्त्रधारा रोड पर हर घर तिरंगा जन जागृति रैली निकाली गई। रैली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, भाजपा कार्यकर्ताओं, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

इस असवार पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले क्रान्तिकारियों का स्मरण पूरा देश कर रहा है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आह्वन किया कि 13 से 15 अगस्त 2022 तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सभी अपने घरों में तिरंगा लगायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 25 साल देश का अमृत काल होगा। भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना अहम योगदान देने वाले हमारे क्रान्तिकारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की वीर गाथाएं हमारी युवा पीढ़ी को प्रेरणा देती रहेंगी। 
कार्यक्रम के दौरान उत्साह से लबरेज़ भाजपाई

हर घर तिरंगा रैली में बड़ी संख्या में शामिल युवाओं और क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि इस बार स्वतंत्रता दिवस का आयोजन ऐतिहासिक होने जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रसेवा का संकल्प देशवासियों के सामने रखा है। हर घर तिरंगा अभियान के साथ राष्ट्रसेवा का यह संकल्प और ज्यादा प्रबल होगा। इस अभियान को लेकर देशवासियों खासकर युवाओं में बहुत उत्साह है। रायपुर विधानसभा में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत लगातार आयोजन हो रहे हैं, जिनमें सभी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने का यह पावन अवसर है।

हर घर तिरंगा जन जागृति रैली के अवसर पर तपोवन मंडल अध्यक्ष बीना बहुगणा,वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मंडल अध्यक्ष प्रकाश बडोनी ,रुद्रेश शर्मा , पार्षद शिवानी बंसल, नीतू बाल्मीकि, संजीव मल्होत्रा,कवीन्द्र सेमवाल,‌सुमित पुंडीर, नरेश रावत, कपिल धर, पूजा नेगी, रवि रावत, उर्मिला पाल, मनमोहन धनै, विमल उनियाल, विनोद नेगी, अभिषेक पंत, भाजपा नेता किशन सिंह नेगी, संजीत बंसल, पूर्व प्रधान ईश्वर सिंह, पूर्व प्रधान डेविड काला, पूर्व प्रधान अजय चौहान, सोबन सिंह ज्वाडी सहित सैंकड़ों की संख्या में भाजपाई उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!