लंबी जद्दोजहद के बाद नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त, चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए

MS Malik
By
2 Min Read

नई दिल्ली। आखिरकार सियासी भूचाल के बाद पंजाब कांग्रेस को नया ‘कैप्टन’ मिल ही गया. कांग्रेस पार्टी ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया है. पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए 4 वर्किंग प्रेसिडेंट भी बनाए गए हैं. इसके लिए केसी वेणुगोपाल ने लेटर जारी किया है. जिन 4 लोगों को प्रदेश में वर्किंग प्रेसिडेंट बनाया गया है. उसमें संगत सिंह, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा का नाम शामिल है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की तरफ से जारी पत्र में आगे मौजूदा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ का अब तक के काम के लिए धन्यवाद किया गया है. बताया गया है कि कुलजीत सिंह नागरा जो कि अभी सिक्किम, नागालैंड और त्रिपुरा के AICC इंचार्ज हैं, वह इस पद से मुक्त हो जाएंगे।

बता दें कि बीते कुछ दिनों से पंजाब कांग्रेस में कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच की लड़ाई खुलकर सामने आ गई थी. कांग्रेस आलाकमान ने दोनों कैप्टन को मनाने के लिए हरीश रावत को दिल्ली से अमृतसर भेजा और संदेश पहुंचाया. खबर आई कि कैप्टन अमरिंदर, सिद्धू के सार्वजनिक रूप से माफी मांगने से कम पर तैयार नहीं थे. हालांकि उनकी तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि पार्टी आलाकमान का हर फैसला उन्हें मंजूर होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!