विधायक जोशी के जन्मदिवस पर डा एस फारुख एवं भाजपा नेता कैलाश पंत ने किया कम्बल वितरण

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। मसूरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक गणेश जोशी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रुप में मनाया जा रहा है। इस कड़ी में वीरवार को पूर्व प्रधान समीर पुंडीर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जरुरतमंद व्यक्तियों को कम्बल वितरित किये गये।

सहस्त्रधारा रोड के कुल्हान में आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री कैलाश पंत एवं समाजसेवी डा0 एस फारुख ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

 विधायक जोशी ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह सभी को अपने परिवार का सदस्य मानते हैं। उन्होंने कहा कि गरीबी को नजदीक से देखा है और वह भली-भांति उस परिस्थिति को समझते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों को नववर्ष की शुभकामनाऐं भी दी।


इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, कार्यक्रम संयोजक समीर पुण्डीर, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, अनुज कौशल, सुरेन्द्र राणा, प्रमोद ठाकुर,अरविन्द डोभाल, मंसूर खान, अरविन्द तोपवाल, निरंजन डोभाल आदि उपस्थित रहे।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!