वैचारिक आधार के कारण आगे बढ़ रही है भाजपा : उनियाल

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता निहित स्वार्थों नहीं, वैचारिक आधार पर पार्टी से जुड़ा है यही कारण है कि पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है, भाजपा कार्यकर्ता के लिए सर्वप्रथम राष्ट्र तत्पश्चात परिवार और अंत में स्वयं का हित है।

भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट एवं महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल ने बुधवार को राज राजेश्वरी कॉलोनी देहरा खास में बूथ अध्यक्षों की बैठक में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता व्यक्ति नहीं अपने दल और उसके सिद्धांतों को देखता है ,यही कारण है कि उसकी निष्ठा कभी कम नहीं होती, हमारे लिए सत्ता केवल राष्ट्र निर्माण एवं सेवा का माध्यम होती है।

बैठक को संबोधित करते हुए महानगर महामंत्री रतन चौहान ने कहा कि पार्टी ने हमें अब की बार 60 पार का लक्ष्य दिया है, जिसकी सिद्धि के लिए हम कार्यकर्ता घर घर जाकर व्यक्तियों को अपने दल की विचारधारा से जोड़ने का काम कर रहे हैं, भाजपा समाज के सभी वर्गों को जोड़ कर चलने में विश्वास रखती है, निश्चित तौर पर हम आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में इतिहास बदलने जा रहे हैं।

बैठक में शक्ति केंद्र संयोजक एवं धर्मपुर नगर मंडल मंत्री नवीन नौटियाल, बूथ अध्यक्ष कलम सिंह मियां , किशन सिंह नेगी , सत्येंद्र सिंह बिष्ट , टीपी जुयाल ,बंसीलाल माटा, श्रीमती इंदु पुंडीर, श्रीमती रिया कोहली ,श्रीमती सरोजिनी नौटियाल आदि उपस्थित रहे।
बैठक के उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज राजेश्वरी कॉलोनी देहराखास में घर-घर भाजपा हर घर भाजपा अभियान के अंतर्गत जनसंपर्क किया और भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!