सीएम का जनता मिलन कल, सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आमजन की समस्याओं का करेंगे समाधान

MS Malik
By
1 Min Read

सीएम आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में होगा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जनता मिलन कार्यक्रम

देहरादून। कल शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीएम आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में जन समस्याओं को सुनेंगे और मौके पर ही उनका निस्तारण किया जाएगा। शनिवार 4 सितम्बर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन होगा। सिस्टम से निराश आमजन अपनी समस्याओं को सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!