सैन्यधाम के निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री ने ली बैठक, 23 जनवरी को मुख्यमंत्री रावत करेंगे सैन्यधाम का शिलान्यास

MS Malik
By
1 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देेहरादून। वीरवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में सैन्यधाम निर्माण कार्य के शिलान्यास के सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखण्ड के चार धामों के साथ-साथ सैन्यधाम को पाॅचवें धाम के रुप में देखा है और उनके विजन को पूर्ण करने के लिए राज्य सरकार द्वारा देहरादून के पुरुकुल गांव में सैन्यधाम बनाये जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होनें इस बाबत विधायक गणेश जोशी को कहा कि वह अधिकारियों से वार्ता कर कार्यक्रम की तैयारी करें।

विधायक गणेश जोशी ने बताया कि बैठक में तय हुआ है कि 23 जनवरी को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत सैन्यधाम का शिलान्यास करेंगे। उन्होनें इस बाबत जिलाधिकारी एवं अन्य विभाग के अधिकारियों से भी वार्ता की और शिलान्यास कार्यक्रम को आयोजित करवाने के लिए तैयारियों को कहा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के आईटी सलाहकार रविन्द्र दत्त,अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी,गृह सचिव नितेष झा, अपर सचिव झरना कमठान आदि उपस्थित रहे।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!