हरिद्वार में विजिलेंस टीम ने घूसखोर एसडीओ को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। हरिद्वार जिले में कार्रवाई करते हुए विजिलेंस की टीम ने एक घूसखोर एसडीओ को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जगजीतपुर राजा गार्डन निवासी महेश पाल ने खोखरा तिराहा के पास नया मकान बनाया है। मकान में बिजली का कनेक्शन लेने के लिए उन्होंने चार महीने पहले ऑनलाइन आवेदन किया था लेकिन एसडीओ संदीप शर्मा कभी निरीक्षण तो कभी निचले कर्मचारियों की रिपोर्ट का बहाना बनाते हुए टाल मटोल कर रहा था। आरोप है कि एसडीओ ने कनेक्शन की एवज में 20 हजार की रिश्वत मांगी थी।

बिजली कनेक्शन के नाम पर 20 हजार की रिश्वत मांगना ऊर्जा निगम के एसडीओ को भारी पड़ गया. शनिवार दोपहर देहरादून से गई विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एसडीओ कनेक्शन के लिए चार महीने से पीड़ित को चक्कर कटा रहा था. गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस ने बंद कमरे में घंटों तक एसडीओ से पूछताछ की. वहीं, इस कार्रवाई से ऊर्जा निगम कर्मियों में हड़कंप मचा रहा।

पुलिस के मुताबिक महेश पाल ने खोखरा तिराहा के पास नया मकान बनाया है. मकान में बिजली का कनेक्शन लेने के लिए उन्होंने चार महीने पहले ऑनलाइन आवेदन किया था लेकिन एसडीओ संदीप शर्मा कभी निरीक्षण तो कभी निचले कर्मचारियों की रिपोर्ट का बहाना बनाते हुए टाल मटोल कर रहा था।

आरोप है कि एसडीओ ने कनेक्शन की एवज में 20 हजार की रिश्वत मांगी थी. पीड़ित ने इसकी सूचना विजिलेंस के टोल फ्री नंबर 1064 पर दी. जिसके बाद विजिलेंस ने एसडीओ को रंगे हाथ पकड़ने के लिए पूरा जाल बिछाया. तय योजना के अनुसार शनिवार दोपहर महेश पाल पैसे लेकर पहुंचा. जैसे ही एसडीओ ने रकम हाथ में पकड़ी, विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोच लिया. इससे ऊर्जा निगम कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई. विजिलेंस टीम ने घंटों तक पूछताछ करने के साथ ही दफ्तर में फाइलें भी खंगाली। टीम ने रिश्वतखोर अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!