हिमालय वेलनेस कंपनी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। शहर के जानेमाने वरिष्ठ समाजसेवी डॉ0 एस. फारूख ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आठ स्थानों पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर हिमालय ड्रग्स कंपनी में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी शामिल हुई।

डॉ0 एस. फारूक ने हिमालय फार्म, हिमालय वेलनेस कंपनी, वन कार्यालय आशारोडी, इंडियन कैम्ब्रिज स्कूल, हिमालयन पब्लिक स्कूल, तस्मिया अकादमी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। जिसके बाद वह गांधी पार्क पहुंचे और महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बाद में रोटरी क्लब देहरादून के ध्वजारोहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न केन्द्रों पर लगभग 300 व्यक्तियों को नि:शुल्क भोजन वितरण किया।

  सभी उपस्थित लोगों द्वारा स्वच्छता, COVID टीकाकरण, जरूरतमंद व्यक्तियों को अपनी क्षमता के अनुसार भोजन / राशन उपलब्ध कराने, भाईचारा का़यम रखने, महिलाओं का सम्मान, पर्यावरण, एकता, सभी धर्मों के लिए सम्मान और अपना कर्तव्य निभाने के लिए एक मौखिक प्रतिज्ञा भी ली गई। उन्होंने कहा कि एक अच्छे नागरिक के रूप में किसी को नफरत फैलाने वाले भाषण नहीं देने चाहिए या सोशल मीडिया पर इस तरह के संदेश को फॉरवर्ड करके नफरत नहीं फैलानी चाहिए। सभी स्थानों पर औषधीय पौधे, फलदार वृक्षों और अमृत बेल का वितरण भी किया गया।

डॉ. एस. फारूक ने कहा कि हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नहीं भूलना चाहिए जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। इस अवसर पर सुमनप्रीत सिंह निदेशक सीआईआई, गौरव लांबा उप निदेशक सीआईआई, राज कंवर, ब्रिगेडियर के.जी. बहल, डॉ. एस.एल. गुप्ता, आर.के. बख्शी सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!