CBSE Result: सीबीएसई कक्षा 12 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

MS Malik
By
2 Min Read

नई दिल्ली। सीबीएसई ने आज कक्षा 12वीं टर्म 2 के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट cbseresults.nic.in पर जारी कर दिया गया है। सीबीएसई 12वीं में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा। लड़के 91.25 प्रतिशत और लड़कियां 94.54 प्रतिशत पास हुए है तो वहीं ऋषिकेश के अभिनव उनियाल ने 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्‍त कर टॉपर्स में जगह बनाई है। दोपहर बाद दसवीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

अभिनव ने प्राप्त किए 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्‍त
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ऋषिकेश के अभिनव उनियाल डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। उन्होंने 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्‍त किए हैं। उन्‍होंने 500 में 498 अंक प्राप्‍त किए हैं। उनकी कामयाबी पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। बताया जा रहा है कि इस साल 12वीं में 92.71 फीसदी छात्र-छात्रा पास हुए हैं। वहीं ओवरआल प्रदर्शन के आधार पर 16 रीजन में से देहरादून 15 स्‍थान पर रहा। देहरादून का परिणाम 85.39 प्रतिशत रहा।

ऐसे चेक करें रिजल्ट
वहीं सीबीएसई रिजल्ट वेबसाइट cbseresults.nic.in पर परिणाम के तीन लिंक दिए गए हैं। स्टूडेंट्स तीनों में से किसी भी लिंक पर क्लिक कर अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा, स्कोरकार्ड results.gov.in और digilocker.gov.in पर भी उपलब्ध होंगे। सीबीएसई की ओर से जानकारी दी गई है कि दोपहर दो बजे दसवीं का रिजल्ट भी आध‍िकारिक तौर पर घोष‍ित किया जा सकता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!