ISRO ने PSLV रॉकेट के जरिए ब्राजील का उपग्रह कक्षा में भेजा, 18 अन्य सैटेलाइट भी लॉन्च

MS Malik
By
2 Min Read

चेन्नई। भारत के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV) के जरिए रविवार को 19 उपग्रह अंतरिक्ष में भेजे गए। भारतीय रॉकेट PSLV-C51 को रविवार सुबह 10.24 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर (SDSC) से एक लॉन्च पैड के सहारे रवाना किया गया। इस रॉकेट से 637 किलो के ब्राजीलियाई उपग्रह अमेजोनिया-1 को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया गया। इसके अलावा 18 अन्य सैटेलाइट्स भी अंतरिक्ष में भेजे गए। इनमें से 13 अमेरिका से हैं। इन्हें धीरे-धीरे उनकी कक्षाओं में पहुंचाया जाएगा। रविवार को रॉकेट की लॉन्चिंग के साथ ही भारत की तरफ से लॉन्च किए गए विदेशी सैटेलाइट की कुल संख्या 342 हो गई।

ISRO के मुताबिक, अमेजोनिया-1 उपग्रह की मदद से अमेजन क्षेत्र में वनों की कटाई और ब्राजील में कृषि क्षेत्र से संबंधित अलग-अलग विश्लेषणों के लिए यूजर्स को रिमोट सेंसिंग डेटा प्रदान कर मौजूदा संरचना को और भी मजबूत बनाने का काम किया जाएगा।

18 अन्य सैटेलाइट्स में से चार इन-स्पेस से हैं। इनमें से तीन भारतीय शैक्षणिक संस्थानों के संघ यूनिटीसैट्स से हैं, जिनमें श्रीपेरंबदुर में स्थित जेप्पिआर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, नागपुर में स्थित जीएच रायसोनी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग और कोयंबटूर में स्थित श्री शक्ति इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी शामिल हैं।

एक का निर्माण सतीश धवन सैटेलाइट स्पेस किड्ज इंडिया द्वारा किया गया है और 14 एनएसआईएल से हैं ISRO के अध्यक्ष के. सिवन ने बताया था कि रविवार सुबह 10.24 मिनट पर रॉकेट के लॉन्च होने के काउंटडाउन की शुरुआत शनिवार सुबह 8.54 से हो चुकी थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!