गुमशुदा बच्चे को परिवार से मिलाने की अपील: सहारनपुर का बताने वाला बच्चा तीन साल से आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में रह रहा है। पुलिस टीम ने वीडियो के माध्यम से कुछ जानकारी भी साझा की है
सहारनपुर। प्रदेश के बन्दायूं जिले की पुलिस की टीम आंध्रप्रदेश के विजयवाडा में अपने जिले से गुम हुए बच्चों की तलाश में जुटी हुई है। इस बीच टीम को विजयवाडा में एक बच्चा मिला है जो अपने आप को सहारनपुर जिले का निवासी बता रहा है।
आंध्रप्रदेश गए बदायूं जिले के थाना बिसौली के प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह पुण्डीर ने गुमशुदा बच्चे को उसके परिवार से मिलाने के लिए आम जनता से सहयोग की अपील की है। जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम इस समय आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में एक ऐसे बच्चे के संबंध में जानकारी जुटा रही है, जो पिछले लगभग तीन वर्षों से वहीं रह रहा है। बच्चा अपने बारे में अधिक जानकारी नहीं दे पा रहा है, लेकिन वह खुद को सहारनपुर क्षेत्र का बता रहा है। बच्चे को अपने घर का पूरा पता याद नहीं है, जिसके कारण उसके परिजनों तक पहुंच पाना मुश्किल हो रहा है।
प्रभारी निरीक्षक बिसौली राजेन्द्र सिंह पुण्डीर ने अपील की है कि यदि सहारनपुर या आसपास के क्षेत्र का कोई व्यक्ति इस बच्चे को पहचानता हो या उसके परिवार के बारे में जानकारी रखता हो, तो कृपया तुरंत सहारनपुर पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस सूचना को अधिक से अधिक सोशल मीडिया ग्रुप्स, खासकर सहारनपुर क्षेत्र के व्हाट्सएप और फेसबुक समूहों में साझा करें, ताकि बच्चा जल्द से जल्द अपने परिजनों से मिल सके। पुंडीर का कहना है कि आम जनता के सहयोग से ही ऐसे गुमशुदा बच्चों को उनके परिवार तक पहुंचाना संभव हो पाता है। इसलिए सभी से अनुरोध है कि इस मैसेज को आगे बढ़ाकर बच्चे को उसके घर तक पहुंचाने में मदद करें।
यदि किसी को भी इस बच्चे के परिवार के बारे में जानकारी हो तो इन नंबरों पर भी संपर्क कर सकते हैं।
8279827004
9927663844










