आधा दर्जन पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले, कप्तान साहब ने जारी किया आदेश

3

 

देहरादून। देहरादून जिले में पुलिस प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह की ओर से जारी आदेश के तहत जिले में छह पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ/डीएसपी) के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

आदेश के अनुसार पुलिस उपाधीक्षक विवेक सिंह कुटियाल को क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर नियुक्त किया गया है। वे प्रेमनगर सर्किल के अंतर्गत थाना प्रेमनगर, सेलाकुई, गोपनीय शाखा, एलआईयू और पीएसी से जुड़े कार्यों की निगरानी करेंगे। साथ ही अगले आदेश तक उनके पास क्षेत्राधिकारी विकासनगर सर्किल का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

रीना राठौर को क्षेत्राधिकारी डोईवाला की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके कार्यक्षेत्र में कोतवाली डोईवाला, थाना रायपुर, शिकायत जांच प्रकोष्ठ, विशेष जांच प्रकोष्ठ, सीएम हेल्पलाइन, होमिसाइड सेल, महिला हेल्पलाइन और महिला सुरक्षा हेल्पलाइन शामिल रहेंगी।

वहीं स्वप्निल मुयाल को क्षेत्राधिकारी नगर नियुक्त किया गया है। उनके अधीन कोतवाली नगर, थाना वसंत विहार, पुलिस लाइन सहित अन्य संबंधित कार्य रहेंगे।

नीरज सेमवाल को क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश बनाया गया है। वे कोतवाली ऋषिकेश, थाना रायवाला और थाना रानीपोखरी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इसके अलावा जगदीश चंद्र पंत को क्षेत्राधिकारी यातायात की जिम्मेदारी दी गई है। वे यातायात व्यवस्था के साथ-साथ प्रधान लिपिक, भवन, आंकिक, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल/निवारण, स्पेशल जुवेनाइल पुलिस यूनिट, ऑपरेशन स्माइल, ट्रैक मिसिंग चाइल्ड, हाईकोर्ट/समन सेल, लोक सूचना और सीसीओआर/डीसीओआर से जुड़े कार्यों की देखरेख करेंगे। साथ ही अग्रिम आदेशों तक उन पर मसूरी सर्किल की भी जिम्मेदारी रहेगी।

कप्तान साहब का कहना है कि यह फेरबदल कार्यकुशलता बढ़ाने और कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।