उत्तराखण्ड कांग्रेस में बगावत: पूर्व कैबिनेट मंत्री ने छोड़ी कांग्रेस

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा सोमवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी होते ही कांग्रेस में बवाल मच गया है। टिकट नहीं मिलने से कांग्रेस के कई मजबूत लोगों ने बगावत का बिगुल फूंक दिया है।

हरीश रावत सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हरीश चंद्र दुर्गापाल ने पार्टी द्वारा अनदेखी के जाने पर कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थकों ने भी पार्टी से इस्तीफा दिया है। दुर्गापाल ने कहा की समर्थकों एवं क्षेत्रीय जनता से और विचार-विमर्श के बाद एक दो दिन में चुनाव लड़ने के बारे में फैसला लिया जायेगा।

पार्टी की घोषित प्रत्याशी आशीर्वाद लेने पहुंची
लालकुंआ से घोषित पार्टी प्रत्याशी संध्या डालाकोटी मंगलवार को पूर्व मंत्री दुर्गापाल से आशीर्वाद लेने उनके आवास पर पहुंची उस समय दुर्गापाल के आवास पर महापंचायत चल रही थी। उनको देखते ही गुस्साए समर्थकों ने कांग्रेस उम्मीदवार संध्या डालाकोटी को आवास के मुख्य गेट पर ही रोक कर डालाकोटी का विरोध करते हुए एवं जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। परंतु इससे संध्या डालाकोटी पर कोई असर नहीं हुआ और वह दुर्गापाल से मिलने की जिद करते हुए उनके घर के बाहर ही धरने पर बैठ गई और दुर्गापाल से आशीर्वाद लेने की जिद पर अडी रही। इससे दुर्गापाल के समर्थकों में गुस्सा और भड़क गया और वह उग्र होकर नारेबाजी करने लगे। समर्थकों का रौद्र रूप देख कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी संध्या डालाकोटी वहां से वापस लौट गई।

हरीश चंद्र दुर्गापाल के आवास के बाहर धरने पर बैठी कांग्रेस प्रत्याशी संध्या डालाकोटी

इस दौरान संध्या डालाकोटी ने कहा कि मुझे कांग्रेस पार्टी ने टिकट दिया है जिसके बाद वह वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल से उनके आवास पर आशीर्वाद लेने पहुंची थी लेकिन उन्हें गेट पर ही रोक दिया गया जिसके बाद वह दुखी मन से वापस लौट रही हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि इस विद्रोह से लालकुआं सीट पर कांग्रेस को कितना नुकसान पहुंचेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!