ऋषिकेश होटल ताज में मिले 76 कोरोना पॉजिटिव, 3 दिन के लिए बंद

MS Malik
By
2 Min Read

हरिद्वार में चल रहे कुंभ के दौरान ऋषिकेश के होटल ताज में 76 लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन ने होटल को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया है।

ऋषिकेश। हरिद्वार में चल रहे कुंभ के दौरान ऋषिकेश के होटल ताज में 76 लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन ने होटल को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया है। होटल को सैनिटाइज करके एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया। टिहरी गढ़वाल एसएसपी तृप्ति भट्ट ने ये जानकारी दी है। उत्तराखंड में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

हरिद्वार कुंभ के लिए जारी की गई है गाइडलाइन
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन ने हरिद्वार कुंभ में कोविड की गाइडलाइन का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। उत्तराखंड की हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है कि कुंभ में आने वाले सभी लोगों को RT-PCR टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा।
हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के उस फैसले की निंदा की है, जिसमें उन्होंने बिना टेस्ट के ही कुंभ में आने की इजाजत दी थी।

कोविड-19 के संबंध में जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि सभी श्रद्धालुओं को राज्य सरकार के पोर्टल पर खुद को पंजीकृत करना होगा और अपने मोबाइल फोन पर आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना होगा।
जारी पत्र के अनुसार 65 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों, गंभीर बीमारी से ग्रस्त, गर्भवती महिलाओं और 10 साल से कम उम्र के बच्चों को कुंभ मेले में नहीं आने की सलाह दी गयी है।
जिलाधिकारियों से कहा गया है कि वे कोविड को लेकर समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों के कड़ाई से अनुपालन में कोई ढील न दें। यह भी हिदायत दी गई है कि तहसील, ब्लाक व ग्राम स्तर तक कोविड से बचाव के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाये।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!