कांग्रेस ने 6 वर्ष के लिए निकाले विधानसभा चुनाव में भितरघात करने वाले 10 कांग्रेसी

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही का दौर लगातार जारी है। विधानसभा चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ कार्य करने व पार्टी के साथ भीतर घात करने वाले दस पदाधिकारियों को रुद्रप्रयाग जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ने पद मुक्त करते हुए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता समाप्त कर छः साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

रुद्रप्रयाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट ने शुक्रवार को प्रेस को विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि जिला कांग्रेस के महामंत्री कालीचरण रावत, जिला कांग्रेस महामंत्री चैन सिंह पंवार, ब्लाक उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह चौहान, जिला महामंत्री नीरज डंगवाल, युवा सेवादल के पूर्व अध्यक्ष विशाल रावत, जिला उपाध्यक्ष रणवीर सिंह गुसांई, जिला सचिव भारत भूषण कठैत, जिला सचिव मकर वैरवाण, किसान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विक्रम नेगी व संगठन मंत्री सुनील नौटियाल ने विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ कार्य करने के साथ ही भीतरघात करने के कारण तत्काल प्रभाव से उन्हें पद मुक्त करते हुए छः साल के लिए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट ने कहा है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर इन कांग्रेस पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। उन्होंने कहा कि अभी ओर सदस्य जिन्होंने पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ भीतरघात किया है,जांच के आधार पर तत्काल उन्हें भी पार्टी से निलंबित कर दिया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!