केंद्रीय मंत्रियों को भी बिना कोरोना रिपोर्ट बंगाल में नो एंट्री

MS Malik
By
2 Min Read

पश्चिम बंगाल में तीसरी बार सत्ता संभालने के बाद सख्त पाबंदियों का ऐलान करने वालीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अब नया फरमान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि केंद्रीय मंत्रियों को भी कोविड-19 नैगेटिव टेस्ट रिपोर्ट के बिना राज्य में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। राज्य सरकार ने बुधवार को गाइडलाइंस जारी करते हुए कहा था कि विमान, लंबी दूरी की ट्रेनों और बसों से राज्य में आने वाले लोगों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट भी दिखानी होगी।


बनर्जी ने कहा, ”मंत्रियों सहित कोई भी राज्य के बाहर से आता है तो उसके पास टेस्ट रिपोर्ट होनी चाहिए। यह खासकर बाहरी लोगों पर लागू होता है। हम उन लोगों की रिपोर्ट भी जांचेंगे जो विशेष विमान से आ रहे हैं। कानून में भेदभाव नहीं हो सकता है। यदि कोई यात्री रिपोर्ट के साथ नहीं आता है तो हम उसकी जांच करेंगे और पॉजिटिव पाए जाने पर क्वारंटाइन सेंटर या होटल में भेजेंगे, जिसका खर्च वह स्वंय उठाएगा।”

ममता बनर्जी ने केंद्रीय मंत्रियों को लेकर यह फरमान ऐसे समय पर जारी किया है जब राज्य में चुनावी नतीजों के बाद हो रही हिंसा के बाद दिल्ली से बीजेपी के बड़े नेताओं और मंत्रियों का राज्य में आने का सिलसिला शुरू हो गया है। गुरुवार को केंद्रीय टीम भी हिंसा की जांच के लिए पहुंची है तो राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम भी अगले कुछ दिनों में हिंसा की जांच को लेकर आ सकती है। दो दिन की यात्रा के बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा लौटे हैं तो अब केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन यहां मौजूद हैं। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!