कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के पिता के निधन पर जताया शोक

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून/हल्द्वानी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या आज अपने नैनीताल प्रवास के दौरान धारी विकास खंड के ग्राम च्यूरीगाड पहुंची जहाँ उन्होंने नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ईश्वर शोक संतप्त परिवार को दुःख को सहने कि शक्ति प्रदान और पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे।मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि मुकेश बोरा के स्वर्गीय पिता कुशन बोरा जी प्रधानाचार्य रह चुके हैं जिन्होंने कई छात्रों को अपनी शिक्षा देकर शिक्षित किया और उनका भविष्य संवारा। उन्होंने कहा कि 90 वर्ष कि आयु में स्वास्थ्य खराब होने के चलते उनका निधन हुआ जो कि समाज के लिए और बोरा परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!