घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज फिर हुई 25 रूपये की बढोतरी

MS Malik
By
1 Min Read

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों के बीच आज आम आदमी को एक और बड़ा झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 769 रुपये से बढ़कर 794 रुपये हो गई है। यह दाम आज 25 फरवरी 2021 से लागू हो गए हैं। इस महीने गैस सिलेंडर की कीमतों में यह तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है. बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में आज 25 रुपये तक का इजाफा किया गया है।

3 महीने में 200 रुपये तक हुआ महंगा
एक दिसंबर को गैस सिलेंडर 594 रुपये से बढ़कर 644 रुपये हुए थे। इसके बाद 1 जनवरी को फिर से 50 रुपये बढ़ाए गए और सिलेंडर 694 रुपये हो गया। 4 फरवरी को की गई बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत बढ़कर 719 रुपये हो गई है। 15 फरवरी को 769 रुपये हुई और 25 फरवरी को 25 रुपये दाम बढ़ने से इसकी कीमत 769 रुपये से 794 रुपये पर आ गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!