घास लेने गई महिला पर भालू ने किया हमला, महिला की मौत

Astitva Times Desk
1 Min Read

 

देहरादून। प्रदेश के नंदानगर में झाड़ी में दो बच्चों के साथ घात लगाकर बैठे भालू ने महिला पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ गई महिला ने ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। जबतक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। ग्रामीण महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में लेकर आए लेकिन तब तक महिला ने दम तोड़ दिया था।

 तांगला गांव की बसंती देवी (50) पत्नी जगत सिंह घास लेने के लिए घटबगड़ तोक गई थीं। वहीं झाड़ी में दो बच्चों के साथ घात लगाकर बैठे भालू ने महिला पर हमला कर दिया। साथ घास लेने गई दूसरी महिला ने शोर मचाया तो भालू और उसे बच्चे भाग गए।

महिला ने ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। ग्रामीण भगवती प्रसाद मैंदोली ने बताया कि लहूलुहान हुई बसंती देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर पहुंचाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं नायब तहसीलदार राकेश देवली ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!