जूनियर हाईस्कूल शिक्षक भर्ती के लिए 14 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

Astitva Times Desk
1 Min Read

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में 253 प्रधानाध्यापक और 1262 सहायक अध्यापकों की लंबित भर्ती प्रक्रिया अब शुरू हो रही है। इसके लिए वर्ष 2021 में हुई भर्ती परीक्षा का संशोधित परिणाम छह सितंबर 2022 को जारी किया गया था। इसमें उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की भर्ती के लिए 24 नवंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी।

बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने भर्ती से संबंधित निर्देश जारी करते हुए कहा कि पात्र अभ्यर्थी 24 नवंबर से 14 दिसंबर तक वेबसाइट jhsaidedposting.upsdc. gov.in पर आनलाइन आवेदन कर सकेंगे। एनआइसी द्वारा 23 दिसंबर को चयन सूची जारी की जाएगी। चयन सूची में शामिल अभ्यर्थियों से 24 से 30 दिसंबर के बीच विद्यालय आवंटन के विकल्प लिए जाएंगे। चयन और विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 10 जनवरी 2026 को सूची जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेज दी जाएगी। इसके बाद 11 से 15 जनवरी 2026 तक बीएसए कार्यालयों में अभ्यर्थियों के अभिलेखों का परीक्षण किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!