ट्रेड शुल्क एवं अन्य समस्याओं के समाधान को महापौर थपलियाल से मिला कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल

Astitva Times Desk
6 Min Read

 

देहरादून। विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर ट्रेड शुल्क लगाने की तैयारी के विरोध में व दून की ज्वलंत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने मेयर सौरभ थपलियाल से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
यहां महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में मेयर सौरभ थपलियाल से कांग्रेसजनों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और ट्रेड शुल्क सहित अनेक समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर ज्ञापन में कहा गया कि लगातार समाचार पत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर में विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर नगर निगम ट्रेड शुल्क लगाने जा रहा है।
ज्ञापन में कहा गया कि ट्रेड शुल्क के लिए लाइसेंस बनाना होगा और शुल्क की दरें भी काफी हैं। ज्ञापन में कहा गया कि पहले से ही व्यापारियों पर तमाम तरह के कर लगे हुए हैं। ज्ञापन में कहा गया कि वहीं नगर निगम की ओर से व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से हाउस टैक्स भी लिया जाता है और इसके बाद अब नगर निगम कारोबार करने के लिए ट्रेड शुल्क लेने की तैयारी कर रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है।
ज्ञापन में कहा गया कि नगर निगम ने यूपी एक्ट की उप विधि के तहत यह नियम लागू किए हैं। ज्ञापन में कहा गया कि उत्तराखंड का अपना नगर निकाय एक्ट तो है ही नहीं। ज्ञापन में कहा गया कि इस नियम के तहत नगर निगम ने होटल, शोरूम मॉल से लेकर तमाम व्यावसायिक प्रतिष्ठान के लिए ट्रेड शुल्क तय किया है और जो कि काफी ज्यादा है।

इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने ज्ञापन में कहा है कि इसलिए यह ट्रेड शुल्क ठीक नहीं है। कांग्रेस का यह भी कहना है कई कंपनियां शहर में ही ऑन लाइन के जरिए कारोबार कर रही है और जिसमें कपड़ों, जूते से लेकर हर तरह का कारोबार है। नगर निगम इन पर कैसे ट्रेड टैक्स लगाएगा। वहीं रेंजर्स कॉलेज में संडे बाजार नहीं लगना नहीं चाहिए।
ज्ञापन में कहा गया कि संडे बाजार लगने से जाम की स्थिति पैदा हो जाती है । वहीं शहर के पुराने बाजारों में पलटन बाजार समेत अन्य बाजारों में स्थानीय व्यापारियों का व्यापार ठप्प हो जाता है। ज्ञापन में कहा गया कि बाहर से आए हुए लोगों का वेरिफिकेशन भी नहीं किया जाता है, क्योंकि बाहर से आकर गुंडागर्दी, चोरी, पर्स चोरी और मोबाइल चोरी करते हैं।
ज्ञापन में कहा गया कि कांग्रेस का यह भी कहना है कि डिस्पेंसरी रोड स्थित राजीव गांधी कॉम्पलेक्स परिसर के बाहर शौचालय का निर्माण होना था और जो कि बीते छह महीने से नहीं हो सका है और इसलिए कांग्रेस की मांग है कि यह काम जल्द पूरा किया जाए। कांग्रेस का यह भी कहना है कि राजीव गांधी कॉम्पलेक्स परिसर के बाहर स्मार्ट सिटी द्वारा जो लाइट लगाई गई है, वह बीते चार महीने से नहीं जल रही है।
कांग्रेस का यह भी कहना है कि नगर निगम देहरादून के वार्डो में जहाँ स्कूल, हॉस्पिटल है, वहां मेयर व पार्षद कोटे से सड़क में प्लास्टिक स्ट्रिप्स के रनिंग मीटर के हिसाब से स्पीड ब्रेकर लगाने की अनुमति प्रदान करने का कष्ट करे, क्योंकि पार्षदों के कहने पर पीडब्ल्यूडी विभाग निम्न कार्य भी नहीं करता है। वहीं पर्यावरण मित्र सफाई कर्मचारी गण के मस्टरोल में पार्षदों के भी हस्ताक्षर व मोहर लगनी चाहिए जिससे सफाई कर्मियों का पता चलने के साथ उनके काम की निगरानी हो सके।

ज्ञापन में कहा गया कि शहर में नियम से ज्यादा होर्डिंग काफी हैं। कई होर्डिंग नियम विपरीत लगे हैं। इसलिए इसकी जांच की जाए। कांग्रेस की यह भी मांग है कि स्वच्छता समितियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए। ज्ञापन में इसके अलावा कूड़ा उठान का ठीक नहीं हैं। ज्ञापन में कहा गया कि ऐसे में उक्त कंपनी को हटाकर नई कंपनी लाई जाए। ज्ञापन में गांधी पार्क को प्लास्टिक फ्री जोन बनाए जाए और इस पार्क में तमाम बुजुर्ग बच्चे, महिलाएं आती हैं। वहीं कहा गया कि अक्सर देखा गया कि इस पार्क में नशेड़ी आते हैं। कांग्रेस की मांग है कि नशेड़ियों के खिलाफ अभियान चलाया जाए और पार्क परिसर में सीसीटीवी कैमरे के साथ ही आसपास भी कैमरे लगाए जाएं। कांग्रेस की मांग यह भी है कि जहां-जहां नगर निगम की खाली जमीन है, वहां वहां पर पार्क बनाया जाए।

ज्ञापन में बरसात से पहले शहर के नालों की पूरी तरह से सफाई कराई जाए, ताकि जनता को जल भराव की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े। इस अवसर पर मेयर सौरभ थपलियाल ने शीघ्र ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। महापौर से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, महानगर कांग्रेस व्यापार अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा, पार्षद कोमल बोहरा, संगीता गुप्ता, निधि, अर्जुन सोनकर, रमेश कुमार मंगू, एतात खान, अमित भंडारी, महेंद्र रावत, वीरेंद्र बिष्ट, निखिल कुमार, जाहिद अंसारी, प्रमोद गुप्ता, सचिन थापा, मुकीम अहमद, आयुष गुप्ता, अनूप कपूर, मोहन गुरुंग, सोम प्रकाश बाल्मीकि, सुरेश कुमार पारछा, शिव कुमार, प्रदीप कुमार, आशीष कुमार, कुलदीप कोहली, आशु रतूड़ी, बबलू, राम कपूर, अजित सिंह, राजेंद्र सिंह घई, तीरथ सचदेवा, प्रवीण बांगा, राहुल कुमार, फुरकान, भूरा भाई, सुमित, नौशाद अली, इकरार, अब्दुल आदि अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!