दीप्ति रावत भारद्वाज को प्रदेश महामंत्री बनने पर पंवार ने दी शुभकामनाएं

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

कहा– संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी  हाईकमान ने उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है। पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा निर्णय लेते हुए दीप्ति रावत भारद्वाज को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। पार्टी के इस फैसले से कार्यकर्ताओं और विशेषकर महिला वर्ग में उत्साह का माहौल है।

कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद पंवार ने भी दीप्ति रावत भारद्वाज को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नियुक्ति भाजपा नेतृत्व का दूरदर्शी एवं सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि दीप्ति रावत भारद्वाज ने हमेशा संगठन के प्रति समर्पण और निष्ठा से काम किया है, और अब उनकी कार्यकुशलता का लाभ पूरे प्रदेश संगठन को मिलेगा।

विनोद पंवार ने कहा, “दीप्ति रावत भारद्वाज का अनुभव और नेतृत्व क्षमता निश्चित रूप से भाजपा को नई मजबूती प्रदान करेंगे। महिलाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ और लोकप्रियता से पार्टी को सामाजिक आधार और व्यापक जनसमर्थन मिलेगा।”

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा नेतृत्व लगातार ऐसे निर्णय ले रहा है, जिनसे संगठन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हो रहा है। साथ ही यह भी स्पष्ट होता है कि पार्टी सक्षम और योग्य कार्यकर्ताओं को उनकी योग्यता और कार्यशैली के आधार पर जिम्मेदारी सौंपने में विश्वास करती है।

इस नियुक्ति के बाद कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी दीप्ति रावत भारद्वाज को बधाइयाँ दीं और विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में संगठन और अधिक सशक्त होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!