दुखद: बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां मेहूंवाला क्षेत्र में एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून मुख्य मार्ग पर शिमला बायपास की ओर से एक बाइक पर सवार युवक आ रहा था अनियंत्रित ट्रक ने कुचल डाला जिससे की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना मेहूंवाला में पूर्व ग्राम प्रधान के घर के पास हुई। आनन -फानन में स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

गौरतलब है कि देहरादून में सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है, जिसमें अब तक कई मौतें हो चुकी हैं। साल 2023 मई तक कुल 188 सड़क दुर्घटनाएं‌‌ हुईं, जिनमें 67 लोगों की मौत हुई और 124 घायल हुए. 141 सड़क दुर्घटना ओवर स्पीड में हुई हैं। तो वहीं साल 2022 में कुल 465 सड़क दुर्घटनाओं में 126 लोगों की मौत हुई और 258 घायल हुए हैं. जिसमें 331 सड़क दुर्घटना ओवर स्पीड में हुई हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!