दून में बोर्डिंग स्कूल संचालक ने 12 साल की छात्रा से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दून को शिक्षा हब के नाम से पहचाना जाता है। देशभर से बच्चे यहां पढ़ने आते है वहीं कुछ स्कूल के लोग राजधानी की साख को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिस विद्या के मंदिर में बच्चे पढ़ने आते है वहीं वह सुरक्षित नहीं है। ऐसा ही शर्मसार करता मामला देहरादून के बोर्डिंग स्कूल से सामने आया है। यहां स्कूल संचालक ने स्कूल में 12 साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बना लिया। घटना की जानकारी पीडित मासूम की मां ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पोस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मामला नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र का है यहां एक एनजीओ स्कूल का संचालन करता है। जनार्दन बिंजौला स्कूल का संचालक है। स्कूल में आठ बच्चे पढ़ते हैं। इस स्कूल में एक 12 साल की बच्ची भी पढ़ती है जिसके साथ स्कूल में ही उसके संचालक द्वारा दुष्कर्म किया गया है। घटना की सूचना बच्ची की मां ने रविवार को पुलिस को दी। बच्ची की मां ने बताया की मेरी बेटी 12 साल की बेटी इस स्कूल में पढ़ती है। स्कूल के संचालक जनार्दन बिंजौला ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने जनार्दन बिंजौला के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

वहीं दूसरी और मामले में आरोपी के साथ रह रही एक महिला की भी मामले में संलिप्तता की जांच की जा रही है। साथ ही मामले में ये भी जानकारी जुटाई जा रही है कि कहीं दूसरे बच्चों के साथ भी गलत काम तो नहीं हुआ है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!