देहरादून : डीआईजी ने बदले थानेदार, मनमोहन नेगी को रायपुर थाने की कमान

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। बुधवार को डीआईजी/एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने राजधानी देहरादून के तीन थानाध्यक्ष के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। थानाध्यक्ष सेलाकुई उपनिरीक्षक मनमोहन नेगी को रायपुर थाने की जिम्मेदारी गई है जबकि उनकी जगह एसएसपी के पीआरओ उपनिरीक्षक प्रदीप रावत को सेलाकुई थानाध्यक्ष बनाय गया है।

इसके साथ ही उपनिरीक्षक विनोद राणा को सहसपुर से वसंत विहार, उपनिरीक्षक नरेश राठौर को वसंत विहार से सहसपुर, एसएसआई नेहरू कॉलोनी उपनिरीक्षक दीपक रावत को एसओ प्रेमनगर, एसएसआई कोतवाली नगर कुलवंत जलाल को एसओ क्लेमनटाउन की जिम्मेदारी दी गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!