देहरादून पुलिस ने विपिन रावत के हत्यारे पति पत्नी को किया गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

तहसील चौक स्थित होटल दून दरबार में खाना खाने के दौरान झगड़े में घायल हो गया था विपिन रावत

देहरादून। राजधानी देहरादून पुलिस ने देहरादून में हुए विनीत रावत हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया है कि 25 नवंबर को विपिन रावत की जो घटना हुई थी उसके हत्यारोपी पति पत्नी को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त बेसबॉल स्टिक एवं कार भी पुलिस ने बरामद कर ली है। थाना कोतवाली देहरादून में विपिन रावत के भाई ने तहरीर दी गई कि उनका भाई विपिन रावत दिनांक 25 नवंबर को अपने दोस्त निखिल राणा व शिवानी एवं आकांक्षा के साथ दून दरबार होटल निकट तहसील चौक पर खाना खाने आया था।

एसपी देहरादून ने बताया कि जब वह लोग खाना खाकर वापस जा रहे थे तो वहां पर वाहन संख्या uk07 डीडी 5800 में सवार दो महिलाएं और एक पुरुष आए जिनके द्वारा विपिन रावत के साथ गाली-गलौच की गई जिसका विरोध करने पर उनके भाई विपिन रावत और उसके दोस्त निखिल के साथ मारपीट की गई जिसमें विपिन रावत को गंभीर रूप से घायल कर दिया। एसएसपी देहरादून ने बताया कि कार में सवार दो महिलाएं व पुरुष थे। उन्होंने बताया कि विवेचना में उक्त तिथि को ही डॉक्टर के पास गए मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धारा 307 की बढ़ोतरी की गई। विवेचना में अभियुक्त विनीत अरोड़ा और उसकी पत्नी के नाम प्रकाश में आए थे। जिसके पश्चात पुलिस ने अभियुक्त विनीत अरोड़ा को को प्रिंस चौक देहरादून से अभियुक्त पार्थिविया को मोहिनी रोड से को गिरफ्तार कर लिया है। अभी दोनों के कब्जे से राजपुर रोड से घटना में प्रयुक्त कार अंसारी मार्ग से घटना में प्रयुक्त बेसबॉल स्टिक बरामद की गई अभियुक्त गणों को आज समय से माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!