भीषण हत्याकांड से दहला देहरादून, मां पत्नी के साथ ही तीन पुत्रियों की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। देहरादून जिले के रानीपुर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रानी पोखरी के शांति नगर निवासी महेश तिवारी ने अपने पूरे परिवार के 5 सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने बताया है की आरोपी मूल रूप से बांदा उत्तर प्रदेश का निवासी है। हत्या की वजह क्या रही होगी ये आरोपी से जानकारी बयान के आधार पर ली जाएगी। मृतकों में 3 पुत्री माता व आरोपी की पत्नी शामिल है। हत्याकांड की वजह का पता लगाया जा रहा है।

थाना रानीपोखरी को सूचना प्राप्त हुई की नागाघेर रानी पोखरी में एक व्यक्ति द्वारा अपने परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर है। उक्त सूचना से तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते थानाध्यक्ष रानीपोखरी मय पुलिस बल मौके पर पहुँचे। घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर पलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी से घटना के संबंध में जानकारी ली गई तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

रानीपोखरी क्षेत्र में हुई सत्या कांड की घटना के आरोपी महेश कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी अतर्रा जिला बांदा उत्तर प्रदेश द्वारा अपनी माता पत्नी तथा तीन पुत्रियों की गला दबाकर तय की गई है घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

मृतकों के नाम
बीतन देवी उम्र 75 वर्ष (माताजी)
नीतू देवी उम्र 36 वर्ष (पत्नी)
अपर्णा उम्र 13 वर्ष (पुत्री)
सुवर्णा उम्र 11 वर्ष (पुत्री)
अन्नपूर्णा उम्र 9 वर्ष (पुत्री)

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!