देहरादून: राजधानी के स्पा सेंटर और मसाज पार्लर पर पुलिस की छापेमारी, पांच के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्यवाही

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम की बड़ी कार्रवाई, कईं स्पा सेंटर और मसाज पार्लर पर मारा छापा

देहरादून। राजधानी देहरादून में बड़ी संख्या में स्पा सेंटर और मसाज पार्लर का संचालन किया जा रहा है, जिनकी आड़ में कई अनैतिक काम भी धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं। इसी को लेकर दून एसएसपी के निर्देश पर मंगलवार देर शाम एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की टीम ने कई स्पा सेंटर और मसाज पार्लर पर छापा मारा, जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की टीम ने राजपुर रोड पर 15 स्पा सेंटर और मसाज पार्लर में छापेमारी की। अनियमितताएं पाय जाने पर 5 स्पा सेंटर के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई। वहीं, सभी स्पा सेंटर को उचित निर्देश दिए गए।

देहरादून एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को समय-समय पर स्पा सेंटर और मसाज पार्लर का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं, क्योंकि कई बार सामने आया है कि स्पा सेंटर और मसाज पार्लर की आड़ में अवैध काम किया जा रहा है। एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सहित सभी थाना और चौकी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं, उनके क्षेत्रों में संचालित स्पा सेंटरों पर चेकिंग की जाए और जहां भी अनियमितताएं मिले वहां पर कार्रवाई की जाए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!