निजी यूनिवर्सिटी में छात्राओं का नहाते हुए वीडियो वायरल, देर रात जमकर हंगामा

MS Malik
By
3 Min Read

आहत कई छात्राओं ने किया आत्महत्या का प्रयास, एक की हालत गंभीर

चंडीगढ़ की एक निजी यूनिवर्सिटी में शनिवार देर रात 2ः30 बजे खूब हंगामा हुआ. आरोप है कि गर्ल्स हाॅस्टल की एक लड़की ने ही अन्य 60 लड़कियों की नहाते समय वीडियो बनाकर युवकों को भेज दिया. लड़कों ने उस वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक गर्ल्स हाॅस्टल में रहने वाली लड़कियों की काफी समय से नहाते समय वीडियो बनाया जा रहा था. यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं का कहना है कि मैनेजमेंट उन पर इस मामले को दबाने का दबाव बना रहा है. इस घटना के बाद भड़के छात्र-छात्राओं ने देर रात यूनिवर्सिटी कैम्पस में विरोध प्रदर्शन किया।

वायरल वीडियो को लेकर 8 युवतियों द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने की भी खबर है. उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक की हालत गंभीर है. पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी ने मामले का संज्ञान में लिया है. वह निजी यूनिवर्सिटी जाएंगी. उनके साथ डीसी और एसएसपी भी मौजूद होंगे. छात्र छात्राओं का कहना है कि उन्होंने इस गंभीर मामले की शिकायत यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट से की, लेकिन अब तक कुछ भी कार्रवाई नहीं की गई है. बताया जा रहा है की जिस युवती पर अन्य लड़कियों का वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप है, उसे हाॅस्टल के एक कमरे में बंद करके रखा गया है।

हंगामा इतना बढ़ गया कि सिक्योरिटी गार्ड्स को यूनिवर्सिटी का मुख्य गेट बंद करना पड़ा. पुलिस को इसकी सूचना दी गई. भड़के स्टूडेंट्स ने पुलिस की गाड़ियां पलट दीं, जिसके चलते पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा. सूत्रों से पता चला है कि जिस युवक ने इंटरनेट मीडिया पर युवतियों का वीडियो वायरल किया है वह शिमला का रहने वाला है. निजी यूनिवर्सिटी में लड़कियों के बाथरूम के अंदर से वीडियो बनाते हुए आरोपी युवती को रंगे हाथों पकड़ा गया है, जिसका वीडियो यूनिवर्सिटी के ही एक स्टूडेंट ने यूट्यूब पर पोस्ट किया है. गत रात्रि जब छात्राओं ने आत्महत्या का प्रयास किया तो प्रबंधन में हड़कंप मच गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!