पूनम पुरोहित बनीं मियाँवाला सहकारी समिति की नई अध्यक्ष

12

 

पुरोहित परिवार का राजनीतिक व सामाजिक प्रभाव एक बार फिर हुआ मजबूत

देहरादून। राजधानी देहरादून की मियाँवाला सहकारी समिति के चुनाव में पूनम पुरोहित ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करते हुए कमान अपने हाथों में संभाल ली है। उनके चयन के साथ ही पुरोहित परिवार का राजनीतिक व सामाजिक प्रभाव एक बार फिर क्षेत्र में मजबूती से स्थापित हो गया है। उपाध्यक्ष पद पर उमा पांडे को निर्वाचित घोषित किया गया।

पूनम पुरोहित की जीत के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने सभी सम्मानित क्षेत्रवासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि समिति के विकास और जन-हित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

पुरोहित परिवार की राजनीतिक पकड़ बरकरार

उत्तराखंड की राजनीति में पुरोहित परिवार की पकड़ लगातार मजबूत होती जा रही है।
परवीन पुरोहित थराली विकासखंड से ब्लॉक प्रमुख चुने जा चुके हैं, जबकि हेमा पुरोहित भी मिन्यावाला क्षेत्र से दो बार जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। वर्तमान में हेमा पुरोहित कांग्रेस सेवा दल की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

कहा जा सकता है कि पैतृक गाँव के साथ-साथ देहरादून की राजनीति में भी पुरोहित परिवार का प्रभाव लगातार बढ़ता रहा है। पूनम पुरोहित की इस जीत को उसी कड़ी का महत्वपूर्ण भाग माना जा रहा है।

समिति चुनाव में उत्साह

मियाँवाला सहकारी समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूनम पुरोहित की जीत को ग्रामीणों ने विकास के प्रति विश्वास का परिणाम बताया।

पूनम पुरोहित ने कहा कि—
“मैं सभी क्षेत्रवासियों द्वारा दिए गए सहयोग और विश्वास के लिए आभार व्यक्त करती हूँ। समिति के कार्यों को पारदर्शिता और समर्पण के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।”