प्रदेश में आज फिर हुआ दर्दनाक हादसा, कार खाई में गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड में गुरुवार को फिर एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां गुरुवार सुबह देहरादून से सटे चकराता त्यूनी क्षेत्र में बानपुर के पास एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। वही घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस का रेस्क्यू कार्य जारी है। साथ ही हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं मृतकों के शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले बुधवार को भी एक कार के खाई में गिरने से केदारनाथ से लौट रहे एक रिटायर्ड सैन्य अधिकारी समेत 5 लोगों की मौत हो गई थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!