प्रीतम सिंह को कांग्रेस चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

5

 

देहरादून। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक प्रीतम सिंह को प्रदेश कांग्रेस चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनके देहरादून स्थित आवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी व्यक्त की।

इस अवसर पर प्रीतम सिंह ने कहा कि “कांग्रेस ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, उसके लिए मैं नेतृत्व का आभारी हूं। 2027 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस की ऐतिहासिक वापसी का वर्ष साबित होगा। जनता आज भाजपा सरकार से त्रस्त है, और कांग्रेस ही जनता को राहत देने वाली सरकार दे सकती है। हम बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेंगे और हर वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे।”

पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि “प्रीतम सिंह का अनुभव और संगठनात्मक पकड़ कांग्रेस के लिए बड़ी ताकत साबित होगी। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ता एकजुट होकर 2027 में भाजपा को करारा जवाब देंगे। जनता बदलाव चाहती है और वह बदलाव कांग्रेस लाएगी। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में उतरकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएगी।

इस मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार, संजय पालीवाल, दीपचंद बोहरा, अर्जुन सोनकर, ओमप्रकाश वाल्मीकि, वीरेंद्र बिष्ट, निखिल कुमार, सुनील कुमार बांगा, मुकेश सोनकर, राजीव पुंज, राजेश शर्मा, सुरेश कुमार पारचा, अमित चंद सोनकर, अजय बेनवाल, उदय वीर मल, प्रियांक छाबड़ा, शैंकी कुमार, ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी, सोनू तोमर, गौतम डोगरा, राजेश चंदेल, ओमी यादव सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।