मुस्लिम महिलाओं का रेप करने का बयान देने वाले बजरंग मुनि गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

सीतापुर में महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, आरोपी महंत बजरंग मुनि को किया गिरफ्तार, मुस्लिम समुदाय की महिलाओं पर की थी टिप्पणी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस ने नव संवत्सर के मौके पर मुस्लिम महिलाओं को रेप की धमकी देने वाले महंत बजरंग मुनि को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इससे पहले महंत की गिरफ्तारी को लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया था।  354 ए 509 मु अपराध संख्या 142 / 22 के तहत महंत बजरंग दास को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

देखें बजरंग मुनि का विवादित बयान वाला वीडियो

बड़ी संख्या में लोगों ने पवित्र भगवा कपड़ों में छुपे दानव रूपी बजरंग मुनि के इस बयान की जमकर निंदा की थी। बुद्धिजीवियों ने कहा था कि ऐसे दानव हिंदू धर्म को बदनाम करने के साथ ही समाज में सांप्रदायिकता का माहौल बनाने का काम कर रहे हैं। ऐसे दानवों का हिंदू धर्म से कोई लेना देना नहीं है। कईं सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि ऐसे लोग अपनी प्रसिद्धि के लिए उल्टे सीधे बयान देते हैं। जिसका उनको तो फायदा होता है परंतु पूरे समाज एवं धर्म को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। सरकार को ऐसे तत्वों के खिलाफ रासुका के तहत कार्यवाही करनी चाहिए।

सीतापुर में दिया था विवादित बयान

खैराबाद स्थित बड़ी संगत के महंत बजरंग मुनि दास ने विवादित बयान दिया था। वायरल वीडियो में बजरंग मुनि ने भीड़ के सामने मुस्लिम समुदाय की महिलाओं और बेटियों को घर से उठाकर रेप करने की बात कही थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया था। इस वीडियो को किसी शख्स ने ट्विटर पर शेयर किया था. इसके बाद पुलिस के संज्ञान में यह मामला आया था. जिसके बाद पुलिस ने महंत पर केस दर्ज कर लिया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!