यूपी के कुंडा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-बोलेरो की टक्कर में 14 बरातियों की मौत

MS Malik
By
2 Min Read

हादसे में 5 मासूम बच्चों की भी गई जान

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के चौंसा जिरगापुर निवासी संतलाल यादव के बेटे सुनील यादव की कल बृहस्पतिवार को शादी थी। बरात नवाबगंज थानाक्षेत्र के शेखपुर गांव में गई थी। वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद देर रात बच्चों समेत 14 लोग बोलेरो से गांव लौट रहे थे। कुंडा के देशराज का इनारा के पास तेज रफ्तार बोलेरो एक खड़े ट्रक में जा घुसी, जिसके बाद चीख पुकार मच गई। 

हादसा इतना भयावह था कि मौके पर पहुंचे लोगों की पास तक जाने की हिम्मत नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद बोलेरो को काटकर शवों को निकाला। इसके बाद शवों को कुंडा सीएचसी पहुंचाया। उधर हादसे की सूचना गांव में पहुंची तो वहां हाहाकार मच गया। बरात में भी मातम छा गया। शवों के अस्पताल में पहुंचने पर मजमा लग गया।

इनकी गई जान…
दिनेश कुमार(40), पवन कुमार(10), दयाराम (40), अमन (7), रामसमुझ (40), अंश (9), गौरव कुमार (10), नान भैया (55), सचिन (12), हिमांशु (12), मिथिलेश कुमार (17), अभिमन्यू (28), पारसनाथ (40) चालक और बब्लू (22) की हादसे में मौत हो गई। मरने वालों में सभी कुडा के जिरगापुर के रहने वाले हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!