रूस की तरफ से दूसरे दिन भी यूक्रेन पर हमला जारी, मिसाइलों की बरसात से दहशत में लोग

MS Malik
By
2 Min Read

अमेरिका द्वारा लगाये गए आर्थिक प्रतिबंधों के बावजूद रूस की ओर से दूसरे दिन भी यूक्रेन पर हमला जारी है। यूक्रेन की राजधानी कीव में शुक्रवार को भी आधे दर्जन से अधिक बड़े धमाके सुने गए। रूस की ओर से दूसरे दिन भी यूक्रेन की राजधानी कीव के अंदर मिसाइलों से हमला लगातार जारी है। रूसी सेना शहर में लगातार मिसाइलों से हमला कर रही है। जान जाने के डर से लोग घरों में दुबके हुए हैं। खाने- पीने से लेकर जरूरत की तमाम चीजों की कमी के बावजूद लोग अपने घरों से निकलने का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं।

शुक्रवार को भी लगातार यूक्रेन के ऊपर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं। आज रूस की तरफ से हमलों की इंटसिटी काफी बढ़ गई है। सुबह से यूक्रेन की राजधानी के भीतर लगातार धमाके सुनाई दे रहे हैं। सरकार के आदेशों के बाद शहर में हवाई हमलों का सायरन सुनाई दिया है। जिसके चलते शहर के मेयर की ओर से भी लोगों को अपने घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई है।

शुक्रवार सवेरे राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपना बयान जारी करते हुए कहा कि दुनिया ने हमें रूस के खिलाफ जंग लड़ने के लिए अकेला छोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि वह फिल्हाल राजधानी कीव में हैं और यहां पर रूसी सेना की एंट्री हो गई है। उन्होंने कहा कि रूसी सैनिकों का पहला टारगेट वे स्वयं और दूसरा टारगेट उनका परिवार है। परंतु इस सब के बावजूद भी अपने देश को छोड़कर कहीं नहीं जाने वाले। उन्होंने एक बार फिर भारत सहित दुनिया के अन्य देशों से मदद की गुहार लगाई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!