शराब फैक्टरी में पकड़ी गई 100 करोड़ की टैक्स चोरी, 8 गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

सहारनपुर। पीएम मोदी टैक्स रोकने के लिए ऑनलाइन सिस्टम लागू कर रहे हैं, इसके बावजूद टैक्स चोरी के मामले रुकने का नाम नही ले रहे हैं. ताजा मामला पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का है, जहां शराब फैक्टरी में 100 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी की गई है. थाना कोतवाली देहात इलाके के टपरी में स्थित कॉपरेटिव लिमिटेड देसी शराब फैक्ट्री में टैक्स चोरी पकड़ी गई है।

टैक्स चोरी के इस मामले में 8 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया है, वहीं मामले की जांच एसआईटी को दी गई है. खास बात ये है कि टैक्स चोरी का यह मामला सहायक आबकारी आयुक्त जगराम पाल,फैक्ट्री मालिक प्रणय सिंह अनेजा और आबकारी इंस्पेक्टर अरविंद वर्मा की देखरेख में हुआ है. जिसके चलते आबकारी सहायक आयुक्त समेत इन सबकी गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं।

थाना देहात कोतवाली इलाके के टपरी गांव में प्रणय सिंह अनेजा की कॉपरेटिव लिमिटेड नाम से शराब फैक्टरी है. यहां आबकारी अधिकारियों और फैक्टरी मालिक ने मिली भगत करके 100 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी की है. टैक्स चोरी की सूचना पर लखनऊ और मेरठ की एसटीएफ की टीम ने पिछले दिनों सहारनपुर की कॉपरेटिव शराब डिस्टलरी में छापेमारी की थी. जहां करीब 100 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी होने का खुलासा हुआ है. सहारनपुर के बाद एसटीएफ और आबकारी विभाग ने 5 अन्य जनपदों में अवैध तरीके से भंडार की गई शराब के गोदामों पर छापेमारी की. इस दौरान केवल उन्नाव के गोदाम में 1500 पेटी शराब मिली थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!