श्रीनगर- ऋषिकेश हाईवे पर ट्रक खाई में गिरने से दो लोगों की मौत, तीन गंभीर घायल

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। श्रीनगर ऋषिकेश हाईवे पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। घटना आज गुरूवार सुबह की है। जानकारी के अनुसार श्रीनगर से ऋषिकेश की तरफ आ रहा एक ट्रक तीन धारा के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। ट्रक के खाई में गिरते ही उसमें मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी।

पुलिस प्रशासन एवं रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया। ट्रक में कुल 9 लोग सवार थे जिनमें से 2 लोगों ने दम तोड़ दिया और तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को राजकीय स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग भेजा गया है।

एसडीआरएफ कि ब्यासी पोस्ट के आरक्षी संतोष रावत ने बताया कि एक ट्रक uk07 टीए 4601, जो कि श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर जा रहा था। बचेली खाल क्षेत्र भरपूर मोड़ के पास वाहन अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया जिसमें 2 लोगों की मौत एवं तीन लोग घायल हो गए। घायलों को 108 के माध्यम से अस्पताल में भेजा गया है जबकि दोनों मृतकों के शव जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिये गये हैं। ट्रक में सवार लोग बिजनौर एवं हरिद्वार के हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!