सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, मतगणना 2 मई को

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। प्रदेश की सल्ट विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है।

सल्ट विधानसभा सीट पर भाजपा व कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। दोनों ही पार्टी के बड़े नेताओं ने अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए जम कर चुनाव प्रचार किया है। इस सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए कुल सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां 151 बूथों पर 49193 पुरुष व 47048 महिलाओं समेत कुल 96241 मतदाता हैं। मतदान प्रक्रिया शाम पांच बजे तक चलेगी। जबकि मतगणना दो मई को होगी।

यह प्रत्याशी चुनावी मैदान में आज़मा रहे हैं किस्मत
1– महेश जीना (भाजपा)
2– गंगा पंचोली (कांग्रेस)
3– जगदीश चंद्र, (उपपा)
4– शिव सिंह (सवर्जन दल)
5– नंदकिशोर (पीपल्स पार्टी डेमोक्रटिव)
6– पान सिंह रावत (निर्दलीय)
7– सुरेंद्र सिंह (निर्दलीय)

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!